गुरुवार, 1 नवंबर 2012

भगवान का शोषण

ओम साईं राम | जाने कितने लोग थे जो राम के करीब थे| दुनिया मे भगवान १ ही हैं , स्त्री शक्तिकरण वाले नाराज न हो, इसलिए, १ आदि शक्ति भी हैं , दोनों के ३, ३ रूप , ३३ करोड़ देवी देवतायें , गांव देवी , कुल देवता , अनगनित पूर्ण एवम आंशिक अवतार |

इनके अलावा कई महापुरुष पैदा भी हुए है मनुष्य रूप मे , जो महान थे | कुछ सामजिक उत्थान कर समाज की कुरीतियाँ मिटा गए , कुछ ने तपस्या की और नए नए प्रयोग और आविष्कार कर दिया जो आज तक मनुष्य जीवन आसान बना रहा है , कुछ ज्ञान बढ़ा गये है, कुछ ने गरीबों की सेवा की भक्ति भाव से , जिन्दा रहे दूसरों के भले के लिए, मरे भी | इसके अलावा कुछ स्वघोषित भगवान भी हुए जिन्हें महान कहना अनुचित होगा |

खैर अधिकतर मनुष्य ही थे, जो भगवान बन गए | इनमे से ही एक थे १०० साल पहले आये साई बाबा शिरडी वाले | जिंदगी भर सबकी सेवा की एक गांव मे रह कर , कही दूर तक जाकर भी लोगो को की सेवा की , महामारी तक से निजात दिलाया | तभी भी लोगो ने विरोध किया , उनको भी कुछ नहीं बोला , बस अपना काम करते रहे हैं | खैर इंसान थे एक दिन जाना ही था, लेकिन थे इतने महापुरुष की आज भी उनके आज स्मरण मात्र से बिगड़े काम बन जाते हैं | कुछ लोगो को मौका मिल गया, बना दिया एक टैक्स ना देने का परपंच , सादगी भरे बाबा को कैद कर लिया गया , पहाड पे रहने वाले बाबा को पहले चांदी मे कैद किया गया आज कल सोने मे कैद किया है, उनके गांव को भी व्यापार का केन्द्र बना दिया गया, गांव बचा कहाँ है सिर्फ जंगल है कंकरीट का|

साई भी भगवान हैं , कभी अपना दर्द नहीं बता पाते|

आप जाइये रावण की लंका जैसे आज के शिरडी मे, सोने मे कैद कुबेर की तरह साईं बैठे हैं सोच रहे कभी कोई भगवान आएगा और उनका भी उद्धार होगा | कभी उनकी आँखों मे देखिए आपके दुख देख खुद का दुख भूल जाते हैं| जाने कितनो ने तो खुद को उनका अवतार ही बता दिया , और शिरडी से भी बड़ी लंका बसा बैठ गए | आडंबर से बचे और महापुरुषों को भी बचाए| आज कल हर मंदिर, मस्जिद गिरिजा गुरद्वारो मे काले धन का लेन देन चलने लगा है , भगवान भी सोचते हैं कहाँ आ फंसा|

खैर ये लोगो की श्रद्धा का प्रश्न है , और अगर लोगो की अंधविश्वास वाली श्रद्धा को ज्यादा छेडा तो मुझे श्राद्ध भी नसीब न होगा|

कोई टिप्पणी नहीं: